फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नवरात्र का महत्व बताया

Mon, 07 Oct 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आमजन। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से नवरात्र पर कार्यक्रम रविवार को पंजाबी धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने देवी की महिमा और नवरात्र का महत्व बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी, अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिलाध्यक्ष श्रुति शर्मा व संयोजक दिनेश कपूर ने नवरात्र का महत्व बताया। कहा कि शारदीय नवरात्र उपवास स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इससे ऊर्जा का संचार होता है। संस्था के सह-संयोजक परवीन ठाकुर, शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव व राजेंद्र गेरा ने कहा कि देवी मां के आठ हाथ में से प्रत्येक नारी में छिपी शक्ति का परिचय देते हैं। प्रत्येक नारी में परमपिता ने असीम शक्तियों का संचार किया है। महिला प्रधान निशा सीकरी, जिला भाजपा सचिव नीरू भारद्वाज, प्रेमलता शर्मा, स्वच्छता अभियान की ब्रांड अंबेसडर प्रियंका यादव ने संबोधित किया। उपस्थित लोगों ने डांडिया नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें