रेवाड़ी। भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया व आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते जिला अध्यक्ष
रेवाडी। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को सोशल मीडिया व आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने कहा कि आज का युग आईटी व सोशल मीडिया का युग है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल व जिला आईटी प्रमुख नवीन शर्मा ने कहा कि आज तकनीकी युग में सभी लोग मोबाइल का प्रयोग करते हैं। बैठक में रामकंवर यादव, राम मेहर यादव, सावन सैनी, यशवंत चौहान, गोल्डी चौहान, एडवोकेट सुनीता गज्जीवास, एडवोकेट नरवीर यादव, एडवोकेट हिना यादव, करुणा यादव, रमेश मीना, नवीन सिंघल व अंकित यादव मौजूद रहे।