रेवाड़ी। रामायण की पुस्तक बांटते हुए। संवाद
रेवाड़ी। आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अभियान जिला संयोजक राजकुमार यादव ने बताया जिले के अनेक प्रखंडों में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें रेवाडी नगर, धारूहेड़ा नगर, भाड़ावास, कुण्ड, डहीना और कोसली शामिल है।
22 जनवरी को जिले के 900 से ज्यादा मंदिरो में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिले के 5 बड़े सन्तों में से 4 संत आयोध्या के लिए रवाना हो चुके है जिसमें महंत समर्पनानंद भागवत आश्रम दड़ौली वाले, महन्त धिराजगिरी जी महाभारतकालीन मंदिर गोकलपुर वाले, महन्त बिजेंद्रपुरी जी बाबा भूरानंद बगीची कालाका रोड रेवाडी, महन्त रामेश्वरदास भजलेराम मंदिर सिध्रवाली कुण्ड सामिल है। बाबा मोहन दास अस्थल से महन्त महावीर दास द्वादशी को भाड़ावास अस्थल पर मासिक बड़ा कार्यक्रम होने के कारण नही जा पाएंगे। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने बताया है भारतीय जीवन मूल्यों की परंपरा के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर निर्माण और रामलला विराजमान का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से होगा।
कार्यक्रम का टीवी, एलईडी, प्रोजेक्टर में होगा संचालन
अभियान जिला संयोजक राजकुमार यादव ने कहा है कि 22 जनवरी को होने वाले ऐतिहासिक आयोजन को भव्य व सुंदर बनाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का टीवी, एलईडी, प्रोजेक्टर के माध्यम से अयोध्या से चल रहे प्रसारण को स्थानीय मंदिर पर सामूहिक दिखाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद विजय महामन्त्र - श्रीराम जय राम जय जय राम का 108 बार सामूहिक जाप करना करें और उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ होगा। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के बाद यथायोग्य प्रसाद वितरण, भंडारा का सामूहिक आयोजन भी किया जाएगा। संध्याकाल के बाद रात्रि को दीपावली का आयोजन करते हुए अपने गांव के मन्दिरों, देवस्थानों, कार्यस्थलों व अपने घरों को दीपों की माला लगाकर प्रकाशमान किया जाएगा।
रेवाड़ी। रामायण की पुस्तक बांटते हुए। संवाद
रेवाड़ी। रामायण की पुस्तक बांटते हुए। संवाद