स्काउट एंड गाइड्स प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। बाल भवन के प्रांगण में स्काउट एंड गाइड्स प्रशिक्षण शिविर 30 नवंबर तक चलेगा। स्काउट विंग के मीडिया प्रभारी मनोज वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 80 शिक्षकों को स्काउट मास्टर्स और गाइड कैप्टन के रूप में बेसिक कोर्स कराया जा रहा है तथा स्काउट और गाइड्स के 300 छात्र-छात्राओं के लिए तृतीय सोपान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पर शिक्षण शिविर में वरिष्ठ स्काउट मास्टर होशियार सिंह, संजय यादव, मनोज कुमार तथा गाइड कैप्टन सीमा यादव, डॉक्टर सरिता, संगीता, मीनाक्षी, पूनम, अंशुल का इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में योगदान है।