स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान जारी है। सोमवार को 49 अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 3 जगहों पर आनलाइन बुकिंग के तहत व 41 स्थानों पर ऑनस्पॉट वैक्सनी लगाई जाएगी। वहीं दूसरी डोज के लिए 3 स्थानों पर आनलाइन बुकिंग के तहत व 46 स्थानों पर ऑनस्पॉट वैक्सीन लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल व मीरपुर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी सेंटर, यूपीएचसी कुतुबपुर, राजीव नगर व आकेड़ा, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा सहित 49 स्थानों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी।