फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज 100 बसों के सहारे रहेंगे 25 हजार यात्री

Thu, 17 Oct 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पंचकूला के लिए 17 अक्तूबर को रेवाड़ी डिपो की 50 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में 150 में से 50 बसें कम होने से नारनौल, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, जाटूसाना, नाहड़, खोल, धारूहेड़ा, बावल और डहीना रूट पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है। हालांकि रोडवेज महाप्रबंधक का कहना है कि यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
रेवाड़ी डिपो में कुल 150 बसें हैं। इनमें से 50 बसें मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में जाएंगी। ऐसे में 25 हजार यात्रियों की यात्रा 100 बसों पर निर्भर रहेगी जिससे परेशानी हो सकती है। सामान्य दिनों में प्रतिदिन 25 हजार लोग बसों से सफर करते हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इन दिनों बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। रेवाड़ी शहर से 7, खोल से 1, धारूहेड़ा से 4, जाटूसाना से 4, रेवाड़ी ग्रामीण से 9, नाहड़ से 8, बावल से 11 और डहीना से 6 बसों समेत कुल 50 बसों की ड्यूटी मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में लगाई गई हैं। ऐसे में इन रूट के अलावा नारनौल-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, दिल्ली, पटौदी आदि रूट पर भी बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के लिए 60 बसों की मांग रेवाड़ी से की गई थी। पहले से ही रेवाड़ी डिपो में बसों की कमी के कारण परेशानी होती है। ऐसे में 50 बसें लगाई गई हैं। रोजाना लोगों को बस पकड़ने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। बस नहीं मिलने से अक्सर लोग निजी बसों का सहारा लेते हैं। प्राइवेट बस कंडक्टर मनमाना किराया वसूलते हैं और इन बसों में भीड़ भी अधिक होती है।

आमंत्रित लोगों को बसों में दिए जाएंगे लंच पैकेट

शपथ ग्रहण समारोह के लिए हरियाणा के सभी 22 जिलों से लोगों को आमंत्रित किया गया है। इन लोगों को रोडवेज की बसों से कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा। उपायुक्त की ओर से प्रत्येक बस में भोजन के 45 पैकेट की व्यवस्था की जाएगी। लंच पैकेट आमंत्रित व्यक्तियों को दिए जाएंगे। लंच पैकेट में पूड़ी, आलू जीरा, दो लड्डू, फ्रूटी, पानी की बोतल, चावल, सफेद छोले, पेपर नैपकिन, चम्मच, आचार उपलब्ध रहेगा। सभी उपायुक्तों को भोजन के पैकेट की व्यवस्था और वितरण सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सहयोग के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त

पंजकूला जाने वाली रोडवेज बसों में एक कोऑर्डिनेटर को भी नियुक्त किया जाएगा। कोऑर्डिनेटर आमजन को वापसी तक उनके स्थान पर पहुंचाएंगे। कोऑर्डिनेटर का नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी भी महाप्रबंधक की तरफ से जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाई गई है। महाप्रबंधक की तरफ से चालक परिचालक के मोबाइल नंबर की जानकारी भी दी गई है। उन्हीं बसों का संचालन किया जाएगा जो बीच में खराब ना हो, ऐसे में मेंटेनेंस का भी विशेष ध्यान रखा गया है।



वर्जन

लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी जी जाएगी। इसके लिए डिपो की तरफ से प्रबंध किए गए हैं।-देवदत्त, महाप्रबंधक, रेवाड़ी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें