कोसली में तिरंगा यात्रा निकालते। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कोसली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। राजीव गांधी स्टेडियम से यात्रा को रवाना करने से पहले विधायक अनिल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान और हर भारतवासी की पहचान का प्रतीक है। राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस अवसर पर उप-जिलाधिकारी विजय कुमार यादव, हुकुमचंद, बलजीत सिंह, शारदा, उदयभान डागर, अनूप मौजूद रहे।