फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनाज मंडी में टिनशेड विस्तार का कार्य रुका

Sat, 11 Mar 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। फसल की खरीद जल्द ही शुरू होने वाली है। इसको देखते हुए शहर की अनाज मंडी में टिनशेड विस्तार का कार्य रुक गया है। रबी के फसलों की खरीद होने के बाद कार्य शुरू किया जा सकेगा।
अनाज मंडी में टिनशेड का विस्तार करने पर 1 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके विस्तार से बारिश के दिनों में सुरक्षित अनाज रखा जा सकेगा। पहले नंबर की फड़ पर लगी टिनशेड 18 मीटर (54 फीट) चौड़ाई और 90 मीटर (270 फीट) लंबाई तक बढ़ाई जाएगी। इसमें अधिक मात्रा में अनाज रखा जा सकेगा। अभी टिनशेड की कमी से बारिश के दिनों में काफी मात्रा में गेहूं या अन्य दूसरी खरीदी गई फसलों के बैग भीग जाते हैं जिससे नुकसान होता है। मंडी के अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन यह काम धीमी गति से चलने से अभी वक्त लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व के मामले में ये दक्षिण हरियाणा की यह सबसे बड़ी मंडी है। सीजन के समय में मंडी में दिन-रात खरीद का कार्य चलता है। पिछले वर्ष 2022 के सीजन में 3 लाख 91 हजार क्विंटल बाजरे की आवक रही और इसी तरह कपास की भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा आवक रही। मंडी में 27 हजार क्विंटल कपास पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें