फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों पर कसें शिकंजा : एसपी

Sun, 01 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रभारी क्राइम यूनिट, थाना प्रबंधकों एवं चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना व चौकी प्रभारी आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाएं। नशा बेचने वालों की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें। मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसें। अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई करें। विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। मुकदमों की पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाई जाए। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें