किसान थाली बजाकर टिड्डी दल को भगाते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी के कोसली में एक बार फिर से मंगलवार सुबह टिडी दल ने हमला किया। टीडी दल महेंद्रगढ़ सीमा से होता हुआ रेवाड़ी में आया लेकिन पहले से ही सतर्क प्रशासन व किसानों की जागरूकता के चलते दल कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया और किसानों द्वारा ढोल ड्रम बजाने के चलते हवा के रुख के साथ झज्जर जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। बता दें कि इससे पहले भी रेवाड़ी जिला में बावल, कोसली, खोल क्षेत्र में कई बार टिडी दल का हमला हो चुका है लेकिन प्रशासन की सजगता व किसानों की जागरूकता के चलते ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया।