फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के खाते से ठगों ने निकाले 20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने एक कंपनी के खाते से 20 लाख रुपये साफ कर दिए। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सिकंदरपुर घोसी निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव खरखड़ा निवासी राकेश कुमार के साथ मिलकर उन्होंने एक रजिस्टर्ड फर्म खोली हुई है। फर्म का खाता उन्होंने बनीपुर चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा में खुलवाया हुआ है। खाते में एक मोबाइल नंबर भी पंजीकृत कराया हुआ है। ओटीपी आने के बाद ही पेमेंट होती है। 29 अगस्त को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अचानक नेटवर्क चले गए। सोमवार को नई सिम निकलवाने के बाद दोपहर को सिम एक्टिव हो गया। इसके बाद खाते की डिटेल नेट बैंकिंग के जरिए पता की तो खाते में नकदी कम मिली। मंगलवार को बैंक जाकर खाते की जांच में सामने आया कि 29 अगस्त को किसी ने खाते से 12 लाख व 30 अगस्त को 8 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें