फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में डंपर लेकर भागे तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे के 75 फीट रोड पर तीन युवकों ने एक चालक का डंपर लेकर भाग गए। उन्होंने डंपर में लगा जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) भी बंद कर दिया। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला पलवल के आर्य नगर निवासी फूल सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपना डंपर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिट्टी डालने के लिए लगाया हुआ था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे उन्होंने जीपीएस से लोकेशन की जांच की तो हीरो चौक के निकट दिखाई। वह हीरो चौक पर पहुंचे तो वहां डंपर नहीं था। उन्होंने राजस्थान के जिला अलवर के गांव फलसा निवासी चालक जाहुल से कॉल की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। उन्होंने तलाश शुरू की तो हाईवे पर चालक जाहुल मिल गया। जाहुल ने बताया कि वह डंपर लेकर 75 फीट रोड पर जा रहे थे। रास्ते में वह लघुशंका के लिए रुक गए। इस दौरान डंपर को स्टार्ट छोड़ दिया। पीछे से तीन लोग आए और डंपर लेकर भाग गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें