धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन 25 केवी के बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। इस वारदात से बिजली निगम को कुल 1 लाख 88 हजार 185 रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली निगम के जोनावास उपमंडल कार्यालय की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 4 नवंबर की रात जीतपुरा शिकायत केंद्र के अंतर्गत दो और राजपुरा शिकायत केंद्र के अंतर्गत एक 25 केवी ट्रांसफार्मर चोरी हुआ। ये ट्रांसफार्मर गांव खटावली में रोहताश पुत्र शिवनारायण, प्रह्लाद और संतोष देवी के खेतों में लगे हुए थे।
जांच अधिकारी अभयपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और चोरी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।