फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के घर सहित तीन स्थानों से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही दिन में चोर अलग-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने कहा है कि वह वर्तमान में धारूहेड़ा की राव शेर सिंह कॉलोनी में रहता है। 27 फरवरी की रात को करीब दस बाइक घर के सामने खड़ी की थी, लेकिन सुबह बाइक चोरी मिली। गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी इंद्रजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की रात को उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। रात को चोर बाइक चोरी कर ले गए। दोनों ही मामलों में सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में गांव जलालपुर निवासी अमन चोपड़ा ने कहा है कि 27 फरवरी को बेटी की शादी थी। बाइक घर के बाहर खड़ी की हुई थी। कार्यक्रम के दौरान कोई बाइक चोरी कर ले गया। कसौला थाना पुलिस ने अमन की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें