फोटो: 14रेवाड़ी। केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को अभियान के तहत सक्रिय सदस्यता दिलाती ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस समय भाजपा अपने सक्रिय सदस्य बना रही है जिसके तहत केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया। रेवाड़ी जिले के अंतर्गत आने वाली तीनों विधानसभा के विधायकों लक्ष्मण सिंह यादव, डाॅ. कृष्ण कुमार व अनिल यादव को भी सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रेवाड़ी जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान बहुत तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा का पूरे हरियाणा प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य था और भाजपा अपने लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों के हितो का ध्यान रखती है। उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है जिसकी बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।