फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन को उज्ज्वला कनेक्शन, 15 को वृद्धावस्था पेंशन मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव चांदावास, माजरा श्योराज, झाल, ढोकिया, रसियावास, रानौली, गुमीना, नांगल जमालपुर व हांसावास में पहुंची। बावल विधानसभा के गांव रसियावास व रानौली में हरियाणा के सहकारिता और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, गांव गुमीना में हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार व नांगल जमालपुर में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमलता तंवर, कोसली विधानसभा के गांव हांसावास में वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव, झाल व ढोकिया में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव तथा रेवाड़ी विधानसभा के गांव चांदावास व माजरा श्योराज में परिवार पहचान पत्र स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बतौर मुख्य अतिथि विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया।
विज्ञापन


अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा लाभ

परिवार पहचान पत्र स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। इस अवसर पर 200 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच, 3 उज्ज्वला कनेक्शन, 15 वृद्धावस्था पेंशन, 3 गोद भराई की गई।

जनसंवाद से आसान हुई जनकल्याण की राह

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के दौरान ग्रामीणों की बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं सहित परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन व अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा को जनसंवाद से जोड़कर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनसंवाद के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं व शिकायतें जन प्रतिनिधियों के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें