रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जिवली बाजार हाल आबाद मोहल्ला नई आबादी निवासी आशीष, गांव धामलावास निवासी नवीन और मोहल्ला विकास नगर निवासी अमित है। 25 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला तकिया सराय में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने छापा डालकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से ताश के पत्ते व 4550 रुपये बरामद किए गए।