रेवाड़ी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चल रही 28वीं सीनियर वूमेन नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जिले की तीन फुटबॉल खिलाड़ी भी दमखम दिखा रही हैं। शहर के उत्तम नगर कॉलोनी निवासी नैना, शिव नगर निवासी अंजू और गांव भगवानपुर निवासी भावना इस चैंपियनशिप में खेल रहीं हैं। यह चैंपियनशिप पहली मई से शुरू हुई थी जो 15 मई तक चलेगी। खेल विभाग में फुटबॉल कोच चरण सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में ही अभ्यास करती हैं। उन्होंने बताया कि नैना व भावना दिल्ली स्टेट और अंजू हरियाणा से खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी तीनों खिलाड़ियों ने कई प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन किया है।
फोटो संख्या:60- उप नागरिक अस्पताल में रिकॉर्ड रूक की जांच करते सीएमओ --स्रोत--संवाद