फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गाड़ी छीनने की कोशिश में फाइनेंस कंपनी तीन कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सफीदों रोड स्थित ओवरब्रिज के पास फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर बीमार को लेकर जा रहे गाड़ी चालक के साथ बदसलूकी कर गाड़ी छीनने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपी सोनीपत के गांव धनाना हाल आबाद शर्मा नगर निवासी मनजीत, कृष्णा कॉलोनी निवासी रोहित और करनाल जिला के गुलारपुर हाल आबाद कृष्णा काॅलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रजाना कलां निवासी संजय ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई फूल कुमार ने गाड़ी फाइनेंस पर खरीदी हुई है, जिसकी सभी किस्त अदा की हुई है। 14 अक्तूबर को वह अपने पिता कलीराम को हिसार से दिल का इलाज करा घर वापस लौट रहे थे। सफीदों रोड ओवरब्रिज के पास तीन युवकों ने गाड़ी को रुकवा लिया और किश्त बकाया बताते हुए चाबी निकाल ली। जब वे गाड़ी को छीनने की कोशिश कर रहे थे तो डायल 112 मौके पर पहुंच गई। जब कंपनी के मैनेजर से बात करवाई गई तो उन्होंने कोई किस्त बकाया न होने की बात कही। विवाद होता देख उसके पिता को फिर से दिक्कत हो गई। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संजय की शिकायत पर शर्मा नगर निवासी मनजीत, कृष्णा कालोनी निवासी नवीन तथा रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें