फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शार्प शूटर दातार सिंह समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक सत्येंद्र कुमार की टीम ने अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला नागौर के गांव पावटा निवासी दातार सिंह, राजस्थान के जिला जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल बनिपार्क निवासी देवी सिंह राजावत और गांव ढाकिया निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध देशी पिस्टल व 11 रोंद बरामद किया है। आरोपी दातार सिंह राजस्थान की आनंद पाल गैंग का सदस्य रहा है। उसके खिलाफ राजस्थान के थाना डीडवाना, कालवाड (जयपुर), लाडनू, कूचामन, करधनी (जयपुर), परबतसर व गुजरात के थाना पटेल नगर में लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती, हत्या व हत्या के प्रयास के दर्जनों मामले दर्ज हैं। आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जी पर राजस्थान के थाना कोटपुतली व शाहपुर में लूट व लूट की योजना बनाने के 3 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें