फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: IPL मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार, मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद

Tue, 11 Apr 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला साउथ सिटी स्थित मकान में अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) रेवाड़ी की टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान भी बरामद किया है। तीनों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली कि शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित साउथ सिटी निवासी अनूप कुमार के मकान में कुछ लोग कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सीआईए टीम मौके पर पहुंची और मकान पर दबिश दी। तीनों लोगों को मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के गांव माछरौली निवासी अर्जुन, मोहल्ला बास सिताबराय निवासी विक्रांत उर्फ विक्की और कृष्णा नगर निवासी आशुतोष के रूप में हुई है। आरोपी अर्जुन वर्तमान में शहर के मोहल्ला वैधवाड़ा में रहता है। पुलिस ने आरोपियों से छह मोबाइल, एक लैपटॉप व वाईफाई के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें