फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार, यह था मामला

Wed, 10 May 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मोबाइल छीनने की वारदात में शामिल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुतुबपुर निवासी रिंकू, मोहित व संदीप के रूप में हुई है। तीनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन

डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि बावल की प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला पुष्पेंद्र बीती रात नाईवाली चौक स्थित अंडरपास से आ रहा था। तभी बदमाशों ने उसे दबोच लिया और मारपीट करके मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। इसके बाद पुष्पेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस के अलावा भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी की। इसी बीच एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ की तो कुछ देर में ही वारदात में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार हो गए। तीनों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज किया है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें