शिविर में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। स्रोत: प्रवक्ता
बावल। कसोला थाने में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार की मौजूदगी में 30 पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने पुलिस कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, हृदय, शुगर और आंखों की जांच की। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य का सबसे अधिक महत्व है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।