फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीसरे स्तर की सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा कल, 150 बच्चे लेंगे भाग

Thu, 09 Nov 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। यातायात परीक्षा को लेकर जिला ​शिक्षा अ​धिकारी के साथ बैठक करते उप पुलिस अधीक्षक संजीव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस विभाग द्वारा 10 नवम्बर को जिलास्तर पर सड़क सुरक्षा के थीम के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके आयोजन को लेकर उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी संजीव बल्हारा ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक की।
उप पुलिस अधीक्षक संजीव बल्हारा ने बताया कि जिला पुलिस ने इस प्रतियोगिता परीक्षा के तीसरे स्तर की परीक्षा का आयोजन कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। दिनांक 27 अक्तूबर को इस क्विज कम्पीटीशन के दूसरे स्तर की परीक्षा का खंड स्तर पर आयोजन करवाया जा चुका है। दूसरे स्तर की परीक्षा चार लेवल पर हुई थी। पहले लेवल में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8, लेवल 3 में कक्षा 9वी से 12वी व लेवल 4 में कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

दूसरे स्तर की परीक्षा में सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के करीब 2511 बच्चों ने भाग लिया था। इसमें से 150 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जोकि वह अब तीसरे स्तर की परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को इनाम वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है, क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिंदगीभर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह के अलावा, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें