फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोगाजी मंदिर का दानपात्र उखाड़ ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव भाड़ावास में बाबा जाहरवीर गोगाजी मंदिर में बीती रात चोर सेंध लगाकर दानपात्र उखाड़ ले गए। चोरी की यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुुटेज खंगालने शुरू कर दिए, जिसमें तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मंदिर के कुछ दूरी पर दानपात्र पड़ा हुआ मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भाड़ावास के रहने वाले हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में स्थित बाबा जाहरवीर गोगाजी मंदिर की देखभाल करने वाली कमेटी का प्रधान हैं। सुबह वह मंदिर में पूजा के लिए गए तो ताला टूटा हुआ था। मंदिर में लगाया गया दानपात्र भी गायब था। वहीं स्थित बाबा गोरखनाथ के मंदिर का दान पात्र भी उखड़ा हुआ था। इसके बाद कमेटी के अन्य सदस्यों को भी मंदिर में बुलाया गया। मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। रात को तीन युवक मंदिर में घुसते व दानपात्र उखाड़ कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें