फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरों ने दरवाजे को बाहर से बंद कर गहने और नकदी उड़ाई

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चोरों ने एक घर से 2 लाख 70 हजार रुपये नकदी के अलावा 7 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही थे, लेकिन चोरों ने बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया था। कसौला थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव कसौली निवासी धनीराम ने बताया कि वह शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर में ही सोए हुए थे। एक कमरे में वह खुद और दूसरे कमरे में बच्चे सोए हुए थे। अलसुबह चोर उसके घर में दीवार फांदकर दाखिल हुए और जिन कमरों में वह सोए हुए थे, उन्हें बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद अन्य कमरों में रखा सामान खंगाला। यहां से चोर 2 लाख 70 हजार रुपये कैश, 2 सोने की चेन, 2 जोड़ी कानों की सोने की झुमकी, समेत अन्य गहने चोरी कर ले गए। सुबह 4 बजे परिवार के सदस्य उठे तो घर के बाहर लगी कुंडी बंद मिली। इसके बाद पड़ोसियों को आवाज देकर कमरे की कुंडी खुलवाई तो दूसरे कमरों में सामान बिखरा मिला। पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें