फोटो : 11सीसीटीवी में कैद हुए चोर
कोसली। गांव रत्नथल में शुक्रवार रात अज्ञात चोर एक पशुबाड़े से करीब पांच लाख रुपये की तीन भैंसें चुराकर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग भैंसों को खोलकर पिकअप गाड़ी में ले जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुल पांच लोग इस वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं। चोरी की घटना से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।