कोसली। अनाज मंडी में 24 अक्तूबर को बाजरा खरीद का कार्य बंद रहेगा। खरीद का कार्य 26 अक्तूबर से रोस्टर के अनुसार जारी रखा जाएगा।मार्केट कमेटी कोसली के सचिव विकास यादव ने बताया कि मौसम खराब होने और अनाज का उठान कार्य किए जाने की वजह से शनिवार को मंडी में बाजरा की खरीद बंद रखी जाएगी। रोस्टर के अनुसार 26 अक्तूबर को गांव राधा की ढाणी, गढी, मुंदड़ा, उस्मापुर, सैदपुर, चांग, जीवड़ा, करावरा, मानकपुर, खालेटा, लुला अहीर, सहादत नगर, ढाणा, भुरथला, कोलाना की ढाणी, निमोठ, चांदनवास, श्रीनगर व गोठड़ा के किसान, जिन्हें शनिवार को आना था, वे अब सोमवार को मंडी में आ सकते हैं।