फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की खाद बीज व फसलों की बिक्री पर समीक्षा होगी : समय

Tue, 30 Apr 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। समीक्षा बैठक में एकत्रित हुए किसान। स्रोत : किसान
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से 5 मई को किसान मजदूर की समस्या के लिए समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इसी दौरान कालका गांव में पंचायत हुई। पंचायत में फैसला लिया कि किसानों की खाद बीज व फसलों की बिक्री पर समीक्षा होगी। 5 मई को रेवाड़ी में प्रदेश स्तरीय नेताओं का जमावड़ा होगा। इस मौके पर समय सिंह प्रधान ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की नहीं सुनी तो आरपार का फैसला लिया जाएगा। इसी कड़ी में गांव-गांव पंचायत हो रही है। कालका गांव के किसानों को 5 मई को किसान भवन में आने के लिए आमंत्रित किया। मांग उठाई कि पिछले दिनों रेवाड़ी में ओले पड़े थे, किसानों को जल्द से जल्द उनके बीमा के पैसे मिलने चाहिए। इस मौके पर किसान नेता वेद फोगाट, जगदीश गुर्जर, बाबूलाल, देवेंद्र कालका, शीशराम, राजकुमार एससी सेल, लक्ष्मी देवी, काजल कुमारी, सुरेंद्र सिंह, नीरज कुमार व किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें