फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बरातियों और दुकानदार में मारपीट, भगदड़ मची

Fri, 08 Dec 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में कोंसीवास के पास स्थित एक मैरिज पैलेस में शुक्रवार रात के समय शादी के दौरान भगदड़ मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक बरात रात के समय मैरिज पैलेस के पास पहुंची। इसी दौरान पास के ही एक दुकानदार से किसी बात को लेकर बरातियों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हालात इतने ज्यादा तनावपूर्ण हो गए कि दूल्हा और दुल्हन को एक कमरे में बंद करके बचाया गया। दुकानदार का आरोप है कि बरातियों में कुछ लोगों ने शराब पी हुई थी। वहीं, इस आरोप को बरातियों ने खारिज किया है। उनका कहना था कि दुकानदार द्वारा ही झगड़ा किया गया। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें