रेवाड़ी। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते यूनियन के सदस्य। संवाद
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि हर्षपाल चढ़ूनी, जिला प्रधान झज्जर, महावीर गुर्जर, सत्यवान नरवाल, वीरेंद्र मोर, ममता कादियान रहे। इस मौके पर जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि जिले में छोटे किसान हैं, उनके लिए स्पेशल गिरदावरी का प्रावधान होना चाहिए। किसान फसल बीमा और ओलावृष्टि से नुकसान में बाजार भावांतर के बारे में प्रशासन से जाकर मिले और इस मौके पर यूनियन का विस्तार किया गया। उसमें सुरेंद्र सिंह गोकलपुर को ब्लॉक प्रधान व राजपाल यादव गुरावड़ा को जिला कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
हर्षपाल चढ़ूनी ने कहा कि किसान भवन में कूलर, दो तख्त, पंखे अन्य सामान की व्यवस्था के लिए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर किसान नेता वेद फोगाट, जगदीश गुर्जर, बाबूलाल, वेद प्रकाश, शीशराम, राजकुमार एससी सेल, लक्ष्मी देवी, काजल कुमारी, सुरेंद्र सिंह, रोशन लाल मुन्नीबुड़पुर, पुरुषोत्तम,राजबीर, श्याम सुंदर, जितेन्द्र, नीरज कुमार व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।