फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग भेदभाव नहीं करना चाहिए : डॉ. जसप्रीत

Thu, 01 Aug 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 22रेवाड़ी। खंडोड़ा ​स्थित राजकीय विद्यालय में ग्रामीण महिलाओं को जागरूकत करती महिला ए
विज्ञापन
रेवाड़ी। खंडोड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महिला और बाल विकास अधिकारी राधा यादव ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि बेटियों को शिक्षित करते हैं तो वह परिवार का हीरा बन जाती हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव खंडोड़ा में लिंगानुपात को लेकर लोगों को जागरूक करना है। स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर जसप्रीत ने बताया कि किसी तरह का लिंग भेदभाव नहीं करना चाहिए, बल्कि एक स्वस्थ बच्चे के जन्म की कामना करनी चाहिए।
अध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम से लोगों में बेटियों के प्रति समाज में सम्मान की भावना पैदा होती है। अंत में सभी ने मिलकर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें प्रथम स्थान अंजलि, दूसरा स्थान नेहा व तीसरा स्थान पायल ने हासिल किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच पूनम पंच महेंद्र ,कांता, रिंकू, अंकित समाज सेवक पवन, सुमन आंगनबाड़ी वर्कर जगन, राजबाला, राजेश सभी आशा वर्कर व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें