फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भरत तिवारी के एनकाउंटर की हो न्यायिक जांच

Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री से की है। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक ने कहा कि लोकतंत्र में पुलिस का कार्य नागरिकों की सुरक्षा करना है न कि न्यायालय की अनुमति के बिना किसी नागरिक के जीवन को समाप्त करना। भरत तिवारी की मौत को लेकर जिस प्रकार के सवाल उठ रहे हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। लोक सेवा मंच ने मांग की है कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के तीन सिटिंग जजों की निगरानी में कराई जाए तथा दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें