फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं : डीसी

Sat, 06 Apr 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। महाविद्यालय में डिग्री मिलने के बाद एक मंच पर आए विद्यार्थी व स्टाफ। स्त्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीसी राहुल हुड्डा ने कला, वाणिज्य और विज्ञान के लगभग 250 स्नातकों को उपाधि प्रदान की। इस दौरान डीसी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में दीक्षांत समारोह का दिन खास होता है। इस दिन उन्हें अपनी सालभर की मेहनत का फल मिलता है। कहा कि जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके माता-पिता और अभिभावकों के लिए भी यह गौरव भरा पल होता है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि विद्यालयों, महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों में ऐसे माहौल को बढ़ावा दिया जाए, जहां नवाचार फलता-फूलता हो। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने इस पिछले तीन वर्षों के पासआउट विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. विवेक कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए स्नातकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सह संयोजक विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर लाजवंती, संजीव कुमार, योगेश यादव, हकीकत, ओम प्रकाश यादव, अमित यादव, डॉक्टर संध्या, प्रीति, जसवंत जाखड़, विकास शर्मा, जसमेर अहलावत, नीलम यादव, रेनू यादव, रेनू जांगड़ा आदि सभी मौजूद थे।
विज्ञापन



स्नातकों के लिए गर्व का दिन : प्राचार्य

प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि स्नातकों के लिए गर्व का दिन है। जश्न मनाने का दिन है। जीत जहां सुख देकर जाती है तो हार उसे एक नया सबक सिखाती है, लेकिन व्यक्ति की कभी हार नहीं मानने की आदत ही उसे एक न एक दिन जरूर जीत दिलाती है। कभी भी अपने मन में हार का भ्रम नहीं पालना चाहिए। शिद्दत के साथ जीवन के पथ पर बढ़ते रहना चाहिए।

रेवाड़ी। महाविद्यालय में डिग्री मिलने के बाद एक मंच पर आए विद्यार्थी व स्टाफ। स्त्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें