कुंड। गांव अहरोद स्थित हनुमान मंदिर में राधा की ढाणी निवासी मास्टर हरफूल सिंह द्वारा बनवाई गई मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शनिवार को हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री और नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जो इंसान धर्म कर्म के कार्यों में अग्रणी रहता है उसके घर में शांति और खुशहाली रहती है। गांव पहुंचने पर सरपंच संजय, प्रिंसिपल ओमपाल सिंह, हेडमास्टर जितेंद्र शर्मा, बिजेंद्र सिंह, संजय सिंह, रामोतार, राजेंद्र, पूर्व सरपंच भीम सिंह, बीडी यादव, मास्टर लक्ष्मण सिंह, अनिल कमांडो, प्रवीन कुमार आदि ने ओमप्रकाश यादव का पगड़ी पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट कर किया। संवाद