कोसली। राव अमर सिंह मार्केट में स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर चोर 6 हजार रुपये, 250 किलोग्राम तांबे का तार चोरी कर ले गए। कोसली थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव जाहिदपुर के थावर सिंह ने बताया कि उसने कोसली की राव अमर सिंह मार्किट में इलेक्ट्रानिक स्टोर किया हुआ है। बीती शाम को वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। सुबह पहुंचा तो शटर व शटर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर दुकान के गल्ले 6 हजार रुपये केश, 250 किलोग्राम तांबे की तार के साथ-साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।