फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर से चोर जेवरात, नकदी और एक बाइक ले गए

Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल रोड स्थित सरस्वती विहार में एक घर से चोर जेवरात, नकदी और एक बाइक लेकर भाग निकले।
मकान मालिक रामवीर ने मॉडल टाउन थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सुबह अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ स्थित ससुराल गए थे। उनके किरायेदार धीरेंद्र से चोरी की सूचना मिली। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से चार सोने की अंगूठियां, सोने से बनी गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, एक सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी सोने की बालियां और 2 लाख 20 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। साथ ही बाइक भी लेकर चले गए। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें