फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का युवा व समाज नशामुक्त हो : मनीष

Sun, 12 May 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा के प्रति जागरुक करते संस्था सेवा ट्रस्ट यूके के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वच्छ भारत स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की और से रेवाड़ी शहर में मदर्स-डे के अवसर पर नशे को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था से मनीष यादव ने प्रवासी मजदूरों को बताया कि नशे से दूर रहकर जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। किसी भी देश की तरक्की तभी हो सकती है, जब युवा व समाज नशामुक्त हो।
विज्ञापन

संस्था से सतेंद्र ने कहा कि नशे की लत को नहीं छोड़ते हो तो ये लत बच्चों को भी आसानी से लग जाएगी। गुटखा तथा तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर होने का खतरा बना रहता है। परिणामस्वरूप परिवार को आर्थिक तथा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को शिक्षा तथा खेल के क्षेत्रों में आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर सतेंद्र, परवीन, नवदीप, रामकिशन, मिंटू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें