फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पांव फिसलने से युवक नहर में गिरा, 5 घंटे बाद बरामद हुआ शव

Sat, 03 Jun 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर में हवन सामग्री को विसर्जन करने गए युवक का पांव फिसलने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कोसली थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद 5 घंटे बाद शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोसली नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


झज्जर जिले के गांव तुंबाहेड़ी निवासी आशीष (21) शनिवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे घर से हवन सामग्री लेकर कोसली स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर में विसर्जन करने गया था तभी उसका पांव फिसल गया और पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन उन्हें आशीष कहीं नजर नहीं आया।

इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। वह भी मौके पर पहुंची, परन्तु उन्हें भी सफलता नहीं मिली। घटनास्थल पर आशीष के परिजन पहुंच गए और सर्च ऑपरेशन चलाया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आशीष कोसली में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके पिता सुनील किसान हैं। उसका एक बड़ा भाई है। कोसली थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद कर लिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें