धारूहेड़ा। गांव डूंगरवास में बीकॉम पास 28 वर्षीय युवक प्रेम ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार की शाम खाना खाने के बाद वह चौबारे में सोया था। सुबह जब नीचे नहीं आया तो परिवार ने देखा कि शव फंदे पर लटकता मिला। लंबे समय से प्रेम नौकरी की तलाश कर रहा था। कुछ दिनों पहले शादी भी टूटी थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने सामान्य कार्रवाई की है।