फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवा पीढ़ी को बजट से इस बार काफी उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार का 2024-25 का अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है। युवा पीढ़ी को इस बजट से सबसे ज्यादा रोजगार, उन्नत तकनीकी शिक्षा, उद्यमिता को बढ़ावा देने और नए उद्योगों को समर्थन प्रदान करने की दिशा में बजट मिलने की आस है। सरकार युवाओं को लुभाने के लिए बड़ा ऐलान भी कर सकती है। ऐसे में हर युवा की नजर इस बार के बजट पर है।
विज्ञापन





आने वाले बजट में हम उम्मीद करते हैं कि युवा वर्ग को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, शिक्षा क्षेत्र में और अधिक विकास के लिए शिक्षा बजट को भी बढ़ावा मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को उन्नत तकनीकी शिक्षा, उद्यमिता को बढ़ावा देने और नए उद्योगों को समर्थन प्रदान करने के लिए योजनाएं बनानी चाहिए।



-मोहित शर्मा, छात्र




युवा पीढ़ी की रचनात्मक सोच ऊर्जा व क्षमता से देश में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। युवाओं को सक्षम बनाने के लिए मुख्य रूप से युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास पर सरकार को अधिक फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन




-मोहित, छात्र





आगामी बजट 2024 में हमारी जनसंख्या की विभिन्न आवश्यकताओं का समर्थन करना महत्वपूर्ण है, जिसमें रोजगार के अवसर बनाए जाने, शिक्षात्मक संरचना को सुधारने और भविष्य में समृद्धि और समृद्धि की कल्पना करने के लिए नवाचार को बढ़ावा देना शामिल है।



-नरेंद्र सिंह चौहान, छात्र





आने वाले बजट में विद्यालयों, महाविद्यालयों, और विश्वविद्यालयों पर बल देना आवश्यक है। एक मजबूत आधारभूत ढांचा बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकारी अस्पतालों को विशेष ध्यान देना चाहिए और साथ ही, कृषि प्रधान राज्य होने के नाते, अन्नदाताओं के लिए भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन




-सौरभ सैनी, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें