सीएम नायब सिंह से मुलाकात करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। गांव मनेठी के ग्रामीणों ने सरपंच देशराज के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यह मुलाकात पूर्व जिला पार्षद कुमारी गीता ने करवाई। मौके पर रामजस ठेकेदार, संदीप पंच और प्रवीण यादव पंच भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष गांव के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, मुख्य गेट का निर्माण, लाइब्रेरी की स्थापना सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनकी सभी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।