फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक के पहिया ने कुचला लिपिक का पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। घर लौट रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के लिपिक की बाइक ट्रक से टकरा गई, ट्रक के अगले पहिए ने लिपिक के पैर को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव मुंढलिया निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत है। बीते दिन वह शाम के समय ड्यूटी से घर लौट रहा था। जब वह एनएच-71 पटौदी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को गलत साइड मोड़ दिया, जिससे ट्रक के पहिए ने उसका पैर कुचल दिया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें