फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोर्टल खोलकर तबादले की प्रक्रिया शुरू की जाए

Sun, 23 Jun 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों ने शनिवार को जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री डॉ. बनवारी लाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें सामान्य तबादले की प्रकिया जल्द शुरू करने और ट्रांसफर पोर्टल खोलकर सभी वर्गों का स्थानांतरण करने की मांग की गई थी, ताकि नए सत्र से नए विद्यालयों में शिक्षक कार्यभार संभाल सकें।
अध्यापक महिपाल सिंह, विपुल यादव, परमाल सिंह और प्रमोद कुमार ने मंत्री डाॅ. बनवारी लाल को बताया कि यदि ऐसा संभव नहीं है तो कम से कम संस्कृत पीजीटी की तरह तमाम प्रमोशन पाए शिक्षकों का अस्थायी समायोजन किया जाए। अध्यापकों ने कहा कि सरकार ने संस्कृत पीजीटी का दो बार समायोजन कर बेहतरीन कार्य किया है। ऐसा ही दूसरों के साथ भी किया जाए तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों ने कहा कि 2022 में नियुक्त हुए टीजीटी अंग्रेजी का तबादला हो ताकि ये अध्यापक जोकि नियुक्ति के समय से ही अस्थायी स्टेशन पर हैं, उन्हें स्थायी स्टेशन मिल सके। अध्यापकों ने बताया कि पिछले दिनों जेबीटी के लगभग बारह हजार के आस-पास अंतर जिला तबादले हुए हैं और कई विषयों की प्रमोशन लिस्टें भी जारी हुई हैं। नई नियुक्तियां भी हैं और ये सब लगभग पंद्रह से बीस हजार तक शिक्षक अभी अस्थाई स्टेशन पर बैठे हैं। बहुत सारे शिक्षक एनिवेयर में बहुत दूर-दराज के स्टेशन पर बैठे हैं। जबकि उनके यहां पद खाली हैं। उन्होंने मंत्री से उनकी समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें