फोटो : 8हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते राष्ट्रीय व्यापार सेवा स
रेवाड़ी। दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से व्यापारियों ने टैक्स माफी योजना पर बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन लाल गोयल, हरियाणा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र वशिष्ठ, एडवोकेट बलजीत सिंह, अंकित, लोहिया, सहदेव वर्मा, हरियाणा की सभी ट्रेड एसोसिएशन के प्रधानों व व्यापारियों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र देकर आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सीएम ने व्यापारियों में उत्साह भरने का कार्य किया है, ताकि वह अपने व्यापार को पुनर्जीवित कर सकें। संवाद