फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मानसिक रूप से परेशान महिला का पता ढूढ़ परिजनों के पास पहुंचाया

विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला को परिजनों को सौंपते वन स्टाप सेंटर संचालक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रामा सेंटर के सामने स्थित वन स्टॉप सेंटर में मानसिक रूप से परेशान महिला को महिला थाना की ओर से शेल्टर के लिए छोड़ा गया। सेंटर संचालक के अनुसार यह महिला मानसिक रूप से परेशान होने के कारण पता नहीं बता रही थी। बाद में महिला से मित्रवत व्यवहार करते हुए पूछा तो महिला ने अपने पति का नाम व गांव का पता बताया जोकि राजस्थान के अलवर जिला के अंतर्गत बांसुर क्षेत्र का था। त्वरत कार्यवाही करते हुए स्टॉप द्वारा जिला अलवर के वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया व उनकी मदद से बांसुर थाना से संपर्क किया। बांसुर थाना द्वारा महिला के पति का फोन नंबर लेकर पति से संपर्क किया। महिला के पति व रिश्तेदारों से बात की। बात करने पर पता चला कि महिला का पति गाड़ी चलाता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। इस बार जब वह घर आया तो पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति के काम पर जाते ही महिला बिना बताए घर छोड़ कर निकल गई।
विज्ञापन

महिला को समझाया गया, उसके परिजन लेने आए, उसने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया बाद में वह मान गई और बुधवार को पुलिस की सहायता से महिला को बांसुर जिला अलवर में उसके परिजनों के पास भेजा गया। परिजनों ने वन स्टॉप सेंटर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें