फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार

Sat, 18 May 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन में तल्ख धूप और गर्म हवा (लू) से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्रचंड गर्मी रही। सुबह 9 बजे से ही लोगों के पसीने छूटने लगे और शाम 5 बजे तक गर्मी का सितम जारी रहा। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से बढ़कर 45.2 डिग्री पर पहुंच गया। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के अनुसार शुक्रवार सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा।
वहीं, रात का तापमान भी 3 डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मैदानी क्षेत्र में पश्चिमी गर्म और शुष्क मरुस्थलीय हवा और बीच-बीच में सतही हवा चलने से गर्मी बढ़ी है। गर्म हवा चलने से लोगों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों से हीट वेब (लू) से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि लू चलने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। लू से बचना है तो बिना जरूरी घर से बाहर निकलने से बचें, सूर्य की किरणों से बचने की कोशिश करें, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी से बचें व खाली पेट बाहर जाने से बचना चाहिए। ढीले कपड़े पहनें, गर्मी में भोजन पचना कठिन होता है, इसलिए बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं, आंखों को धूप से बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनें, दोपहर के समय घर के अंदर ही रहने का प्रयास करें, फास्ट फूड खाने से बचें, खूब पानी और अन्य तरल पदार्थ पीएं व मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

-
अस्पताल में उल्टी-दस्त के रोगी बढ़े

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों उल्टी, दस्त और गर्मी के कारण बीमार लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में वीरवार को ही 1200 ओपीडी हुई। इनमें से ज्यादातर उल्टी, दस्त और गर्मी से परेशान लोग शामिल थे। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. मनीष यादव ने लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे के बीच घर और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। निकलना पड़े तो पूरी बाजू के कपड़े पहने और 15-20 मिनट के अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए।

-

गर्मी की तपन में और सता रही बिजली कटौती

इधर, मई माह के शुरुआत से ही पड़ रही जून जैसी गर्मी ने आमजन का बुरा किया हुआ है। इस कारण बिजली की खपत भी सामान्य से अधिक पर है। आपूर्ति और डिमांड की बात करें तो अंतर लगभग दस लाख पर पहुंच गया है। ऐसे में जहां बिजली निगम का बिजली आपूर्ति सिस्टम हांफने लगा, वहीं, जिले में ओवरलोड व फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। दिनभर में चार से पांच घंटे बिजली काटी जा रही है। भीषण गर्मी और बिजली कट के कारण आमजन को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम।
विज्ञापन

-
वर्जन
आने वाले दिनों में पूरे इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और आमजन को गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझना पड़ेगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे इलाके के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।- डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें