फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया

Wed, 19 Mar 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार की टीम की तरफ से मांढया कला में अवैध निर्माण पर चलाया गया बुलडोजर। स्रोत : वि
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को मांढया कला में 2 अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। जिला नगर योजनाकार राजेंद्र टी शर्मा ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे। प्लाॅट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय से उस काॅलोनी की वैधता के बारे में जानकारी लें, ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें