फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्राओं ने नृत्य से दर्शकों की खूब बटोरीं तालियां

Wed, 23 Oct 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती प्रतिभागी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद ओर से आयोजित की जा रही 11 दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं की शृंखला में आठवें दिन एकल नृत्य (चतुर्थ वर्ग) और समूह नृत्य (चतुर्थ वर्ग) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव व निर्णायक मंडल के सदस्यों ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 33 स्कूलों के 150 से ज्यादा बच्चों ने एकल नृत्य (चतुर्थ वर्ग) और समूह नृत्य (चतुर्थ वर्ग) प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की वेषभूषा में गीतों पर नृत्य करके प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। वॉलंटियर के रूप में ब्यूटी केयर सेंटर की प्रशिक्षु रेखा, कुमारी करीना, कुमारी प्रीति, कुमारी अर्चना, कुमारी हिमांशी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं के परिणाम



एकल नृत्य (चतुर्थ वर्ग): प्रथम पायदान पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल का अरमान रहा।


समूह नृत्य (चतुर्थ वर्ग) : प्रथम पायदान पर कैनाल वैली पब्लिक स्कूल बेरली खुर्द रेवाड़ी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें