रेवाड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुए वोट चोरी के संगठित षड्यंत्र का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में इस फर्जीवाड़े के खिलाफ सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।